छत्तीसगढ़महासमुंद

तीन गाँवों के किसानों का नहीं हुआ नाम अपडेट, अब किसान करेंगे चक्का जाम और धरना प्रदर्शन

दीपक पटेल महासमुन्द। जिला अंतर्गत पिथौरा ब्लाक के ग्राम बरनाईदादर में छत्तीसगढ़ शासन खाद्य विभाग के द्वारा नवीन धान उपार्जन केंद्र का आदेश 15 नवंबर से हो चुका है। जिसमें ग्राम बरनाईदादर, ग्राम भतकुंदा एवं ग्राम देवलगढ़ के किसानों के धान की खरीदी की जायेगी। जिसके लिए ग्रामीण कृषि साख सहकारी समिति पथरला के द्वारा एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा धान उपार्जन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

ग्रामीणों एवं समिति के द्वारा धान खरीदी के लिए फड़, विद्युत व्यवस्था, बारदाना व्यवस्था, कर्मचारियों की व्यवस्था कर ली गई है। किंतु नवीन उपार्जन केंद्र बरनाई दादर के कंप्यूटर में अभी तक ग्राम देवलगढ़ के किसानों का नाम अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। जिसके कारण धान खरीदी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

देवलगढ़ के किसानों के नाम अपडेट नहीं होने से तीनों गांव के किसान अपने धान नहीं बेच पा रहे हैं। जिससे तीनों गांव के किसानों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बैठक रखकर आक्रोश जाहिर करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के साँकरा (जोंक) में चक्का जाम करते हुए धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

जिसकी लिखित जानकारी एसडीएम एवं तहसीलदार पिथौरा, जिला पुलिस अधीक्षक महासमुंद तथा साँकरा थाना में लिखित में सूचना दे चुके हैं। आक्रोशित किसानों का कहना है कि देवलगढ़ के किसानों का नाम अपडेट नहीं होगा, तो साँकरा में जाकर चक्का जाम धरना प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button