
भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन आते ही नगर भटगांव के सभी दुकानो की सजावट बढ़ी
राखी, मिठाई एवं कपड़े दुकानों में दिखा लोगों का भीड़, बस स्टैंड में हजारों की संख्या में सामान खरीदने पहुंचे लोग , हर आधे घंटे में ट्रैफिक जाम
भटगांव – नगर पंचायत भटगांव में रक्षाबंधन के 2 दिन से पहले ही सैकड़ो हजारों की भीड़ लगना शुरू हो गये. 2 वर्ष के कोरोना काल के बाद ये पहला त्यौहार भाई बहन का है जो धूम धाम से मनाते है. इस वर्ष सबसे अत्यधिक भीड़ भी देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा भीड़ आज रक्षाबंधन को देखने को मिल रहा है जहाँ बस स्टैंड भटगांव में हजारों की संख्या में राखी, मिठाई एवं कपड़े सहित अन्य सामान खरीदने के लिये भटगांव के आसपास के 30 से 40 गॉव यहाँ आते हैं जहाँ मेले जैसा माहौल हो जाता है.
इस भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिये नगरीय एवं पुलिस प्रशासन को ध्यान देना जरुरी है क्योंकि हर आधे घंटे में ट्रैफिक जाम हो जा रहा है जहाँ अन्यत्र आने जाने वाले लोगों को कई समस्या का सामना करना पड़ रहा है.







