छत्तीसगढ़रायपुर

प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदला,अगले तीन दिन छाए रहेंगे बादल

29 जुलाई 2022 रायपुर   : प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले वाले दो से तीन दिनों तक बादल तो छाए रहेंगे लेकिन वर्षा के आसार कम हैं। हालांकि, अगले सप्ताह से लगातार वर्षा होगी। गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा।

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। तापमान में बढ़ोतरी के चलते उमस में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

प्रदेशभर में एआरजी मुंगेली व कुरुद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में अभी तक 566.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से छह प्रतिशत अधिक है। बीजापुर में सर्वाधिक 1523.5 मिमी और बलरामपुर में सबसे कम 188.4 मिमी वर्षा हुई है।

इन क्षेत्रों में वर्षा
पंडरिया में चार सेमी, मनोरा-कवर्धा में दो सेमी, पामगढ़-अंतागड़-शिवरीनारायण में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई है। साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर गंगानगर, नारनौल, बांग्लादेश और सिलचर होते हुए इंफाल तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आने वाले दो से तीन दिनों तक वर्षा कम होने के आसार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!