छत्तीसगढ़रायपुर

कर्मचारियों के धरना स्थल पहुंचे BJP अध्यक्ष:विष्णुदेव साय ने कहा- मांग जायज, देना होगा हक; प्रदेश के सरकारी दफ्तर ठप, इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार

रायपुर के बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय पहुंचे। यहां अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के धरने में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि आज प्रदेश के कर्मचारियों का जो हाल है उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। कांग्रेस की वजह से आज प्रदेश का काम काज ठप हो गया पूरे प्रदेश में पांच लाख कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।

केंद्र सरकार ने जब केंद्रिय कर्मचारियों के लिए डीए घोषित किया तो राज्य में भी किया जाना था। कर्मचारियों की मांग पूरी तरह जायज़ है और यह उनका हक़ है जिसे उन्हें देना होगा। इस आंदोलन को भाजपा छत्तीसगढ़ अपना पूरा समर्थन देती है। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास और अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव ने 88 कर्मचारियों के संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और इस लड़ाई जारी रखने को कहा।

हर महीने 14 हजार तक नुकसान
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि मौजूदा दौर में महंगाई भत्ता और भाड़ा भत्ता लागू कर दिया जाए तो हर कर्मचारी को 4 से 14 हजार अधिक मिलेंगे। इस तरह से देखा जाए तो हर महीने सरकारी दफ्तर में काम करने वाले हर कर्मचारी का 4 से 14 हजार रुपए महीने का नुकसान हो रहा है। प्रदेश के अलग-अलग विभागों में लगभग 5 लाख कर्मचारी काम करते हैं इस आंदोलन में सभी कर्मचारी संगठन एक साथ हैं।

टीचर्स नहीं जा रहे स्कूल
25 जुलाई से टीचर्स ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया है। कुछ शिक्षक संगठन इसे अनिश्चितकालीन आंदोलन बनाने पर जोर दे हैं कुछ ने सिर्फ 29 जुलाई तक काम बंद करने का एलान किया है। गुरुवार को प्रशासनिक आदेश था कि स्कूलों में हरेली तिहार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। मगर टीचर्स के आंदोलन की वजह से ये भी नहीं हुआ।

यह है मांग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मांग है कि केंद्र की तरह महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाए, सातवें वेतनमान के अनुरूप भाड़ा भत्ता स्वीकृत किया जाए । इस आंदोलन में लगभग 88 कर्मचारी संगठन एक साथ आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button