बरमकेला ब्लॉक के ग्राम करपी मे 21 मई को होगा धरती आबा शिविर
उच्चभिठी में 21 मई को होगा सुशासन शिविर

बरमकेला ब्लॉक के ग्राम करपी मे 21 मई को होगा धरती आबा शिविर
उच्चभिठी में 21 मई को होगा सुशासन शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 मई 2026/ कर्मयोगी अभियान जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान और पीएम जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में धरती आबा का शिविर बरमकेला ब्लॉक के ग्राम करपी में 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें कृषि एवं अन्य विभागों के फील्ड अधिकारी कर्मचारी, पटवारी, सरपंच, पंचायत सचिव, मितानिन, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका शामिल होंगे। इस दौरान सभी फील्ड अधिकारी कर्मचारी अपने विभाग की जानकारी एवं सेवाएं देंगे।

उच्चभिठी में 21 मई को होगा सुशासन शिविर
सुशासन तिहार शिविर सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम उच्चभिठी के हाईस्कूल परिसर में भी 21 मई को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम कोसीर, भांठागांव, बटाउपाली अ, मुड़वाभांठा, पाट, सिलियारी, रींवापार, कुम्हारी, लेन्ध्रा, गाताडीह, चांटीपाली, मुड़पार बड़े, सिरोली, खम्हारडीह, साल्हे, बोरिदा, उच्चभिठी, कलमी, परसकोल शामिल हैं। शिविर में जिले के नागरिक अपनी मांग, सुझाव और शिकायत प्रशासन को दे सकते हैं।







