लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़
18 मई को राजस्व शिविर का आयोजन
18 मई को राजस्व शिविर का आयोजन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मई 2026/ राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत जिले में 18 मई को राजस्व शिविर बरमकेला तहसील के ग्राम कनकीडीपा, परधियापाली, आमाकोनी बड़े, सरिया तहसील के ग्राम बरपाली, नदीगांव, सुरसी, पोरथ, बिलाईगढ़ नगर पंचायत और कोसीर उप तहसील के ग्राम चांटीपाली में किया जायेगा, जहां राजस्व कार्य जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि का निराकरण होगा।





