प्रयास विद्यालय के 9वीं में एडमिशन के लिए 10 मई को होगा प्रवेश प्राक्चयन

प्रयास विद्यालय के 9वीं में एडमिशन के लिए 10 मई को होगा प्रवेश प्राक्चयन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 मई 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु सभी वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किया था, उनके लिए प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित है, जिसका प्रवेश पत्र सुबह 9.30 तक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ (एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन) से डाऊनलोड किया जा सकता है। ओएमआर शीट सुबह 9.30 से 10 बजे भरा जायेगा। यह परीक्षा 10 बजे से प्रारम्भ होगा।
विद्यार्थी द्वारा आवेदन करने में यदि कोई परेशानी आती है तो कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सारंगढ़ कोसीर रोड कालेज के पास से या 8109059410 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है।






