लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की संवेदनशीलता से नगर को मिला अपना ‘अग्निशमन वाहन’

डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू के बेहतरीन समन्वय से चंद दिनों में पूरी हुई प्रक्रिया, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

बिलाईगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की संवेदनशीलता से नगर को मिला अपना ‘अग्निशमन वाहन’

डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू के बेहतरीन समन्वय से चंद दिनों में पूरी हुई प्रक्रिया, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ और इसके आसपास के विशाल क्षेत्र के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक सौगात लेकर आया। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी और अत्यंत महत्वपूर्ण मांग आज पूरी हो गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के संवेदनशील कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे की जनहितैषी सोच और त्वरित प्रशासनिक निर्णय के चलते, बिलाईगढ़ को एक अत्याधुनिक ‘अग्निशमन वाहन’ (फोम टेंडर दमकल) प्राप्त हो गया है। इस जीवन रक्षक वाहन के नगर में प्रवेश करते ही नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में अपार हर्ष और उत्साह का माहौल छा गया।

कलेक्टर की संवेदनशीलता बनी ढाल, चंद दिनों में मिली स्वीकृति:
नगर पंचायत बिलाईगढ़ एक विस्तृत और सघन आबादी वाला क्षेत्र है। पूर्व में आगजनी की दुर्घटनाएं होने पर निकटतम फायर स्टेशन बहुत दूर होने के कारण दमकल को पहुँचने में काफी समय लगता था, जिससे अक्सर भारी जन-धन की हानि होती थी। आम जनता की इस पीड़ा और सुरक्षा की आवश्यकता को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO)  सुशील कुमार चौधरी ने विगत 9 अप्रैल 2026 को कलेक्टर महोदय को एक विशेष पत्र लिखकर दमकल वाहन की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को भांपते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने आम नागरिकों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा। उन्होंने बिना किसी विलंब के रायगढ़ से एक चालू हालत में फोम टेंडर दमकल वाहन बिलाईगढ़ के लिए आवंटित करने के कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर महोदय के इसी त्वरित एक्शन ने बिलाईगढ़ को आगजनी के बड़े खतरों से हमेशा के लिए सुरक्षित कर दिया है।

डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू का दिखा कुशल प्रशासनिक प्रबंधन:-

कलेक्टर महोदय के विजन को तत्काल धरातल पर उतारने का बीड़ा नगरीय प्रशासन विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू जी ने उठाया। साहू के कुशल नेतृत्व, बेहतरीन अंतर-विभागीय समन्वय और व्यक्तिगत मॉनिटरिंग का ही नतीजा रहा कि रायगढ़ से वाहन के हस्तांतरण और आवंटन की कागजी प्रक्रिया बिना किसी लालफीताशाही के बुलेट ट्रेन की रफ्तार से पूरी हुई और दमकल वाहन तत्काल बिलाईगढ़ की जनता की सेवा के लिए पहुँच गया।

शीर्ष नेतृत्व के ‘सुशासन’ मॉडल की हो रही चौतरफा तारीफ: इस अभूतपूर्व सौगात पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। लोगों ने एक स्वर में कहा कि उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी के कड़े निर्देशों और जिला कैबिनेट प्रभारी मंत्री जी के सतत सहयोग से ही आज प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में ‘सुशासन’ (Good Governance) का वास्तविक स्वरूप देखने को मिल रहा है। प्रशासन अब जनता के द्वार तक पहुँच कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है।

वहीँ भाजपा पदाधिकारीयों के गरिमामयी उपस्थिति में हुआ दमकल का स्वागत:-

नगर में अग्निशमन वाहन के प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

पत्रकार शैलेन्द्र देवांगन एवं राजकुमार सोनी
जनता ने माना आभार: उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने सीएमओ सुशील कुमार चौधरी के सतत प्रयासों की सराहना की। पूरे नगर की ओर से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू सहित संपूर्ण जिला प्रशासन का इस बहुमूल्य सुरक्षा कवच के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!