लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में आज “टीबी मुक्त अभियान – हारेगा टीबी, जीतेगा भारत” के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में आज “टीबी मुक्त अभियान – हारेगा टीबी, जीतेगा भारत” के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

बिलाईगढ़  : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में आज “टीबी मुक्त अभियान – हारेगा टीबी, जीतेगा भारत” के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने टीबी उन्मूलन हेतु सामूहिक रूप से शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सारंगढ़ की सभापति श्रीमती सुशीला साहू, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ की सभापति श्रीमती नंदनी पवन जायसवाल, जनप्रतिनिधि श्री गोविंद लहरे एवं श्री अशोक पटेल उपस्थित रहे। साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के नेतृत्व में अस्पताल के सभी चिकित्सा कर्मी एवं अन्य स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

टीबी कार्यक्रम के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर श्री आकाश द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।

इस दौरान टीबी मरीजों को फूड पैकेट का वितरण भी किया गया, जो उपस्थित सभापतियों द्वारा मरीजों को प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि वे टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, मरीजों को समय पर उपचार दिलाने एवं समाज को टीबी मुक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ सफलतापूर्वक किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!