कार्यवाही न होने से SDM व कलेक्टर के आदेश का खुलेआम उल्लंघ्न
पैरावट मे आग लगाने से रोड किनारे सैकड़ो पेड़ आये आग के चपेट मे
कार्यवाही न होने से SDM व कलेक्टर के आदेश का खुलेआम उल्लंघ्न

पैरावट मे आग लगाने से रोड किनारे सैकड़ो पेड़ आये आग के चपेट मे
पेट्रोल पंप सहित बिजली ट्रांसफर एवं कई बिजली मीटर आग के चपेट मे आने से बचा

असामाजिक तत्व के लोगों या किसानो ने फसल अवशेष व पैरावट मे लगाई आग
तहसील भटगांव कार्यालय , PWD, न्यायालय, पेट्रोल पंप एवं बिजली ऑफिस के सामने बड़ी घटना घटते घटते बचा

भटगांव : विगत दिनों होली के आसपास मेन रोड तहसील भटगांव कार्यालय के सामने लगभग 40-50 एकड़ खेत के पैरावट व फसल अवशेष मे असामाजिक तत्व के लोगों ने या किसान ने आग लगा दी है जिससे आग रोड के किनारे हरे भरे पेड़ पौधे भी चपेट मे आ गए है. यहाँ तक एक ट्रांसफार्मर व कुछ बिजली मीटर भी चपेट मे आने से थोड़ा बच गए अन्यथा बिजली विभाग को बड़ी हानि हो सकती थी. वहीँ पास मे पेट्रोल पंप मे भी दुर्घटना होने की सम्भावना बनी थी. हवा की रुक दूसरे तरफ होने से कई शासकीय विभाग, पेट्रोल पंप एवं दुकाने इस आग के चपेट मे आने से बाल बाल बचे. लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली. जिससे ऐसे लापरवाह असामाजिक तत्व के लोगों एवं लापरवाह किसानो के हौशले बुलंद हो रहे है. एक खेत के पैरावट मे आग लगने से आसपास के 40-50 एकड़ खेत के पैरावट मे आग लग जा रही है इसका मुख्य कारण है अधिकारीयों की उदासीनता है. यहाँ तक नगर पंचायत भटगांव व क्षेत्र के किसान की भी उदासीनता नजर आ रही है जो अभी तक इस ओर जागरूक नहीं हुए है जिससे भटगांव एवं आसपास के क्षेत्र मे अभी लगातार फसल अवशेष व पैरावट मे आग लगा दी जा रही हैं वहीँ दूसरी ओर अधिकारियो की उदासीनता भी है आदेश तों जारी कर देते है लेकिन उसका पालन करवाना या मामले प्रकाशित करने के बाद भी कार्यवाही न करना मतलब ऐसे लोगों के हौसले बुलंद करना है.
कुछ दिन पहले 2-3 गांव मे भी कुछ ज्ञात लोगों ने मवेशीयों के लिए रखें पैरावट पर आग लगा दी थी.

कुछ सामाजिक तत्वों के आग लगाने के करना बिलाईगढ़ के हजारों पेड़ मे आग लग गई थी जिससे वन विभाग की लापरवाही भी सामने आई थी.शासन प्रशासन को लाखों करोड़ों की हानि हुई. वहीँ पिछले वर्ष नगर पंचायत भटगांव के मणि कंचन केंद्र के आसपास खेत मे किसानो ने आग लगाई थी जिससे लगभग 20-25 लाख का मशीन सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया था.
वहीँ इस बार तहसील भटगांव कार्यालय , PWD, न्यायालय, पेट्रोल पंप एवं बिजली ऑफिस के सामने बड़ी घटना घटते घटते बचा जबकि यहाँ से आला अधिकारी गुजरते है लेकिन अभी तक किसी प्रकार का एक्शन नहीं लेना समझ से परे है अर्थात बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं.

अब खबर प्रकाशन के बाद क्या कार्यवाही होती है ये तों आने वाला समय ही बताएगा.





