छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

जायसवाल निको इंडस्ट्रीज व संस्थान द्वारा 54 मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य-सामग्री प्रदान कर किया पुरस्कृत

जायसवाल निको इंडस्ट्रीज व संस्थान द्वारा 54 मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य-सामग्री प्रदान कर किया पुरस्कृत

गोवर्धन यदु / प्रज्ञा 24 न्यूज़/तिल्दा 

तिल्दा नेवरा : जायसवाल निको इंडस्ट्रीज द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के “शिक्षा एवं प्रशिक्षण का संवर्धन” स्तम्भ के अन्तर्गत 17 फरवरी, 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मांढर में संस्थान द्वारा 54 मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य-सामग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कक्षा 1 से लेकर कक्षा12 वीं तक की अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी शामिल थे, जिसमें एक विशेष बालिका को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मानव संसाधन ने बच्चों को सफलता के लिए अनुशासन के साथ निरंतर कठिन परिश्रम करने पर जोर दिया। साथ ही नियमित शारीरिक परिश्रम के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने को बोला।इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति की सदस्य श्रीमती अंजनी यादव, श्रीमती जागृति धीवर, श्रीमती मीना कुशवाहा, प्राचार्या श्रीमती जस्सी कुरियन, माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक श्री आर की साहू वह शिक्षिका प्राइमरी स्कूल, श्रीमती मिथिलेश्वरी तिवारी एवं संस्थान के अध्यक्ष, मानव संसाधन विभाग, आलोक पाण्डेय, मो० मोहिबुल्लाह खान, डॉ आलोक शुक्ला, आर एस गौराहा, श्री राजेन्द्र राठौर, अमित सिंह तथा शुभांशु नायक उपस्थित थे। इस अवसर पर आलोक पाण्डेय तथा डॉ आलोक शुक्ला ने बच्चों के लिए प्रेरक व्याख्यान दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!