छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में वार्षिकोत्सव ‘परिवर्तन’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

अतिथि के रूप मे शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं पत्रकार साथी

विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में वार्षिकोत्सव ‘परिवर्तन’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन 

अतिथि के रूप मे शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं पत्रकार साथी

बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ, दर्शकों व अतिथियों ने की तारीफ 

भटगांव : विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव परिवर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने मनमोहक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य व छाया विधायक डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज दीक्षित, भाजपा नेता रेवती चंद्रा, टम्मक़ सोनी, फूलचंद जायसवाल के कर कमलों से भारत माता एवं सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर किया गया.सभी अतिथियों का स्वागत मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ से किया गया.

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान का केंद्र नहीं है, बल्कि यह बच्चों के जीवन निर्माण में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और संस्कृति का समन्वय सशक्त समाज की नींव रखता है और इस मंच के माध्यम से अपने एक्स्ट्रा टैलेंट को सबके सामने प्रस्तुत करता है जिससे बच्चों मे सर्वांगीण विकास होता है और आपके हुनर को लोगों तक पहुंचाने हेतु हमारे देश के चौथे स्तम्भ हमारे पत्रकार साथी भी उपस्थित है.

इस परिवर्तन कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक, समूह नृत्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जहाँ बच्चों के पालक, दर्शक एवं अतिथिगण ने बच्चों के प्रस्तुतियां देखकर बड़े ही खुश नजर आये.

वहीँ कार्यक्रम के मध्य नोडल अधिकारी एवं सेजेस प्राचार्य प्रीतम भारद्वाज, स्कूल समन्वयक विजय साहू,हलधर आदित्य सर, अजय नारंग सर , लक्ष्मन नामदेव सर, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, पत्रकार सुरेश रघु, नोटरी अधिकारी व वकील सुनीता प्रधान, वकील रमा पाण्डेय अतिथि के रूप मे शामिल हुए और नगद पुरुस्कार देकर बच्चों को मोटीवेट किया.

स्कूल परिवार द्वारा सभी बच्चों एवं पालकगण के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया था. वहीँ कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्कूल के डायरेक्टर रुक्मणी आदित्य, प्रिंसिपल नरेश पटेल, किरण पटेल सहित शिक्षक मुस्कान सिंह राजपूत, भगवती यादव, शुक्रिता प्रधान, हेमलता साहू, दीप्ती साहू, लक्ष्मी साहू, मनीषा आदित्य, साधना, खुशी, विशाल, अजगल्ले मैडम सहित समस्त स्टॉफ व छात्र छात्राओं का भरपूर सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!