छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

यह कैसी व्यवस्था? एंबुलेंस नहीं मिली तो लोग चाट के ठेले पर लादकर जिला अस्पताल लाए बीमार बुजुर्ग महिला को

जशपुर। जरूरत के समय एंबुलेस नहीं मिल पाने पर मजबूरन लोगों को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ठेले पर लादकर जिला चिकित्सालय पहुंचाना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल घटना के वीडियो ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पुरानीटोली निवासी रजनी होता के तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की वजह से स्थानीय लोगों को बीमार महिला को चाट के ठेले में जिला अस्पताल ले जाना पड़ा.

मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीएस जात्रा ने बताया कि कलेक्टर से सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया था, एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही मरीज को हॉस्पिटल ग्रामीणों द्वारा ले आया गया था. फिलहाल, मरीज स्वस्थ है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!