छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

किसान प्रेमचंद लहरे धान बिक्री के 9 लाख रूपये से करेंगे भतीजी की शादी*

*किसान प्रेमचंद लहरे धान बिक्री के 9 लाख रूपये से करेंगे भतीजी की शादी*

 सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 जनवरी 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2025- 26 में पिछले 15 नवंबर से धान खरीदी कार्य जारी है, जिसमें कुल 89181 कृषक पंजीकृत हैं। अब तक कुल 72258 कृषकों से 371291 टन धान समितियों द्वारा खरीदी किया जा चुका है। इस प्रकार कुल जिले में 76 प्रतिशत धान खरीदी किया जा चुका है।विकासखंड सारंगढ़ के धान उपार्जन केन्द्र कोसीर के पंजीकृत किसान प्रेमचंद लहरे निवासी ग्राम भाठागांव के द्वारा समिति में बिना किसी समस्या के 02 टोकन द्वारा 310 क्विंटल धान बेचा गया जिसका बेचे गये धान की राशि 9 लाख 61 हजार रुपये उनके बैंक खाते में त्वरित भुगतान हुआ है।

किसान प्रेमचंद लहरे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी भतीजी का शादी तय हो गया है। धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वह अपनी भतीजी की शादी में करेगा, घर परिवार में बहुत खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि उनके कार्यकाल में सायं सायं काम हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का कार्य जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में सभी धान खरीदी केन्द्रोें में कृषकों के सुविधाओं के साथ सफलतापूर्वक धान खरीदी का कार्य सुचारु रुप से संचालित है, जिससे किसान खुश हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!