छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पुल के दोनों ओर कच्चा चेकडेम बनाने के निर्देश दिए*

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पुल के दोनों ओर कच्चा चेकडेम बनाने के निर्देश दिए*
*जल संरक्षण से पशुओं की मिटेगी प्यास*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 दिसंबर 2025/ जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ के अशोका पब्लिक स्कूल के पास बने पुल के दोनों ओर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सीईओ इंद्रजीत बर्मन और राधेश्याम नायक को निर्देश दिए कि, पुल के दोनों ओर पेड़ पौधों की सफाई करें और कच्चा चेकडेम बनाये ताकि गाय भैंस को पेयजल हमेशा मिलता रहे।











