राधा कृष्ण शिक्षा समिति महाविद्यालय में वेलकम पार्टी का भव्य आयोजन संपन्न

राधा कृष्ण शिक्षा समिति महाविद्यालय में वेलकम पार्टी का भव्य आयोजन संपन्न
जांजगीर चाम्पा : जिले के नवागढ़ (राछाभाठा) के अंतर्गत स्थापित राधा कृष्ण शिक्षा समिति महाविद्यालय में नवप्रवेशी प्रशिक्षार्थियों के स्वागत हेतु वेलकम पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों/प्रशिक्षार्थियों को संस्था के वातावरण से परिचित कराना तथा उनमें आत्मीयता और उत्साह का संचार करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में राधा कृष्ण शिक्षा समिति महाविद्यालय के संचालक महोदया डॉ अन्नपूर्णा अग्रवाल प्राचार्य डॉ ऋत्विज तिवारी जी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के संचालक महोदय डॉ . विनोद कुमार बंसल सर एवं प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा जी उपस्थित रहे जिसमें डॉ . विनोद कुमार बंसल सर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने समस्त बच्चों को उद्बोधित करते हुए कहा की यह संस्था केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। यहाँ आपको ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व का अवसर मिलेगा। आप सभी से अपेक्षा है कि आप पूरे मनोयोग से अध्ययन करें और अपने माता-पिता व संस्था का नाम रोशन करें। और हमेशा तरक्की की राह पर अग्रसर रहेंगे 
साथ ही राधा कृष्ण शिक्षा समिति महाविद्यालय के संचालक महोदया डॉ. अन्नपूर्णा अग्रवाल के द्वारा उद्बोधन किया गया कि आज हम सभी यहाँ अपने नवप्रवेशित बच्चो के स्वागत हेतु एकत्रित हुए हैं। यह वेलकम पार्टी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई शुरुआत, नए सपनों और नए संबंधों का उत्सव है। आप सभी ने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर इस संस्था में प्रवेश किया है, इसके लिए मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देती हूँ।

इसके पश्चात बी.एड. अंतिम वर्ष के प्रशिक्षार्थी – आकाश कुमार, बादल, राहुल, दिनेश, किशन, पूजा , एनिमा ,अस्मिता, आदि समस्त प्रशिक्षार्थियों ने बी . एड .प्रथम वर्ष के समस्त प्रशिक्षार्थियों के लिए वेलकम पार्टी रखा गया जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य, संगीत, कविता पाठ एवं मनोरंजक खेलों की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में बी.एड अंतिम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी तथा अंत में बी.एड. प्रथम वर्ष के सभी शिक्षार्थियों को इनाम स्वरूप उपहार प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम में राधा कृष्ण शिक्षा समिति महाविद्यालय के प्राध्यापकगण -,सुश्री बबिता मधुकर सुश्री धनेश्वरी कुर्रे , श्री प्रज्ञानंद कश्यप, श्री मनोज बंजारे, सुश्री प्रगति बंजारे ,श्री निखिल जांगड़े , श्री सुदर्शन, श्री धनंजय सुश्री राम कुमारी ,श्री शुभम , एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राध्यापकगण-श्री तेरस दिनकर (आई क्यू ए सी प्रभारी), श्रीमति प्रीति देवांगन, सुश्री यशोदा शांते , श्री आलोक चंद्रा, श्री जोहित कश्यप, श्री सतीश, श्री अनुभव,श्री शिवरात्रि, श्री आरथों, श्री अखेंद्र, श्री दीपक , श्री बरातु साहू , सुश्री मीना कश्यप,श्री अमन ,श्री विमल मधुकर, श्री कमल कुमार, श्रीमती लक्ष्मी महंत, कर्मचारी, वरिष्ठ विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशी विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिन्होंने कार्यक्रम को पूर्णतः सफल एवं यादगार बनाये।







