भटगांव मे 1 ट्रक धान जप्त,,, एसडीएम एवं मंडी सचिव,मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही
ट्रक मे भरा 848 कट्टा यानी 339 क्विंटल 8 लाख का अवैध धान जप्त

भटगांव मे 1 ट्रक धान जप्त,,, एसडीएम एवं मंडी सचिव,मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही

ट्रक मे भरा 848 कट्टा यानी 339 क्विंटल 8 लाख का अवैध धान जप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिले के नगर पंचायत भटगांव में बुधवार की देर रात करीबन 11:00 बजे बिलाईगढ़ एसडीएम एवं मंडी सचिव की संयुक्त टीम ने अवैध धान से भरा ट्रक को जप्त किया है. जहाँ जांच करने पर पता चला कि ट्रक के अंदर 848 कट्टा यानी 339 क्विंटल लगभग 8 लाख अवैध धान भी है.वहीँ यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ मंडी अधिनियम के तहत किया गया. वहीँ इस सम्बन्ध मे मंडी सचिव ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के चालान की कॉपी को लेकर ट्रक क्रमांक CF07 BS1193 का ड्राइवर गोपाल देहरी पिता केशव देहरी जांजगीर चांपा जिले के खोखसा से यह अवैध धान का परिवहन कर रहा था जिसे भटगांव चौक में हमारी टीम ने पकड़ा और जांच करने पर अवैध रूप से धान परिवहन करते पाया गया। जिसे मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर थाना भटगांव मे रखा गया.

उक्त कार्यवाही के दौरान मंडी सचिव शेख अब्दुल रहमान, बिलाईगढ़ एस डी एम प्रफुल्ल रजक, मंडी इंस्पेक्टर मनीष सिंह एवं शुभम सोनी भी उपस्थित रहे.










