कवर्धामुख्य खबरलोकप्रियशिक्षा

गुरुकुल के छात्रों ने मनाया भारतीय भाषा उत्सव…

गुरुकुल के छात्रों ने मनाया भारतीय भाषा उत्सव…

कवर्धा! प्रज्ञा 24 न्यूज़ : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा भारतीय भाषाओं के महत्व से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए 14 दिसंबर तक भारतीय भाषा उत्सव 2025 पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीबीएसई मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा उत्सव 2025 का विशेष आयोजन प्रातः कालीन सभा में किया गया।

प्राचार्य मनोज राय एवं प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय परिवार के सर्वांमुखी विकास के लिए आशीर्वाद की कामना की। मीडिया प्रभारी शिक्षक डॉ विजय कुमार शाही ने बताया कि भाषायी दृष्टि से समृद्ध एशिया महादेश के विशिष्ट देश भारत की भाषायी विविधता के महत्व को विद्यार्थियों से अवगत कराने के लिए आयोजित इस सभा में नवीं की छात्रा श्रेया मारकंडे ने भारतीय भाषा पर आधारित आज के शुभ विचार को व्यक्त किया।

सौम्या बंजारे ने अपने भारतीय भाषा से संबंधित आलेख के द्वारा भारतीय भाषा की समृद्धि को रेखांकित किया। छात्रा डुवीशा गढ़ेवाल ने भारतीय भाषा से संबंधित प्रश्नोत्तरी के द्वारा सभी के सामान्य ज्ञान में वृद्धि की। कक्षा पांचवी के छात्राओं ने ‘हमारी भाषा हिंदी भाषा के मधुर गीत पर नयनाभिराम नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। इस पखवाड़े में प्रतिदिन भारतीय भाषाओं से संबंधित प्रस्तुति तथा हिंदी लघु नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी।

प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में भाषा को अस्मिता की पहचान के रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि भाषायी विविधता वाले देश में सभी भाषाएं अपनी पहचान बनाई हुई हैं, जो हमारी विशिष्टता है। मंच संचालन कक्ष 9वीं की छात्राएँ अनन्या राय तथा आयुषी तंबोली ने किया। उत्सव के आयोजन में शिक्षिका विद्या बंजारे, भारती गोस्वामी तथा शिक्षक डॉ विजय कुमार शाही ने विशेष भूमिका निभाई। संस्था के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीगण ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को भारतीय भाषा उत्सव की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!