
मन की बात सुनने पहुंचे सीएम साय, कहा:यह कार्यक्रम जन-जन की भावनाओं से जुड़ा

रायपुर ! प्रज्ञा 24 न्यूज़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने कहा कि ‘मन की बात’ सच में जन-जन की बात है, जिसमें देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और प्रेरक कहानियों को साझा किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में अयोध्या में भव्य राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण, संविधान दिवस, वंदे मातरम् के 150 वर्ष, प्राकृतिक खेती, वोकल फॉर लोकल और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने उन नागरिकों की भी सराहना की, जो अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव ला रहे हैं।

सीएम साय ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर के लोगों को जोड़ने वाला मंच है, जहां प्रधानमंत्री जी प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से समाज को आगे बढ़ने का संदेश देते हैं।









