
CG News : नवोदय विद्यालय में छात्र की मौत के बाद भड़का हंगामा, अव्यवस्थाओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मल्हार स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को छात्रों ने व्यवस्थाओं को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शनकिया। छात्र सुबह से ही स्कूल के मेन गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उनका आरोप है कि स्कूल और हॉस्टल में अव्यवस्थाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे।

छात्रों का गुस्सा तब और भड़क गया जब एक दिन पहले 10वीं कक्षा के एक छात्र की निमोनिया से मौत हो गई। उनका कहना है कि समय पर इलाज और उचित सुविधाएं मिलतीं तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मृतक छात्र के मामले में कार्रवाई और स्कूल की मूलभूत व्यवस्थाओं में जल्द सुधार की मांग की है।










