छत्तीसगढ़मुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

ब्रेकिंग न्यूज फिर होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव,,,FIR वापस लो की गूंज

ब्रेकिंग न्यूज फिर होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव,,,FIR वापस लो की गूंज

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम लालाधुरवा, धौराभाठा, सरसरा, जोगनीपाली , कपिस्दा ब क्षेत्र में बीते दिनों चुना पत्थर खदान खुलने को लेकर जनसुनवाई थी जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे थे लेकिन ग्रामीणों पर प्रशासन ने FIR कर दिया। लगभग 200 से 250 ग्रामीण महिला पुरुष पर मामला पंजीबद्ध किया गया है वहीं ग्रामीणों की मांग थी जनसुनवाई निरस्त हो और वो शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रशासन ने उन ग्रामीणों पर FIR कर दिया है। जिसके विरोध में अब युवा काँग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने बताया है की हम ग्रामीणों के साथ है और उन पर किया गया यह FIR लोकतन्त्र पर हमला है क्योंकि ग्रामीण शांतिपूर्ण अपनी मांग कर रहे थे उसके बावजूद उनकी आवाज दबाने अंग्रेजो की तरह किया गया यह FIR लोकतन्त्र पर हमला है हम कल उनके हितों की रक्षा के लिए कलेक्टरेट में प्रदर्शन करेंगे , प्रशासन को यह FIR वापस लेना ही होगा कहते हुए प्रेस नोट जारी किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!