पास्टर पर कार्रवाई का विरोध पार्षद समेत 4 पर केस
थाना में विरोध-प्रदर्शन के लिए इकटठा हुए मसीही समाज के लोग।

पास्टर पर कार्रवाई का विरोध पार्षद समेत 4 पर केस
थाना में विरोध-प्रदर्शन के लिए इकटठा हुए मसीही समाज के लोग।
कोरबा ! कटघोरा : तहसीलभाठा वार्ड में धार्मिक तनाव के मामले में पास्टर पर कार्रवाई के बाद मसीही समाज ने कटघोरा थाना पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं पार्षद समेत तीन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कटघोरा पुलिस ने तहसीलभाठा वार्ड के लोगों की शिकायत पर मोहल्ले में रहने वाले मसीही समाज के समर्थक पास्टर बजरंग जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई की।

मामला धार्मिक तनाव से जुड़े होने की वजह से कोर्ट से आरोपी पास्टर को जेल भेज दिया। दूसरी ओर कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मसीही समाज के लोग पास्टर की पत्नी संतोषी जायसवाल के साथ थाना पहुंचे। वे विरोध-प्रदर्शन करते हुए झूठी शिकायत पर कार्रवाई करने का आरोप लगाने लगे। स्थिति तनाव पूर्ण होने पर अतिरिक्त बल बुलवाया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मसीही समाज की ओर से

आवेदन लेकर जांच कराने के आश्वासन पर वे नहीं माने। ऐसे में पास्टर की पत्नी की ओर से लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में वार्ड के पार्षद हरीश यादव समेत आशा यादव, श्यामा सोनी और सविता रजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद मसीही समाज शांत होकर लौटा। समाज के मुताबिक पास्टर से सामान्य विवाद के बाद पार्षद ने अपने सहयोगी उक्त महिलाओं के साथ मिलकर मामले को धार्मिक रंग देकर झूठी शिकायत कराई थी।









