छत्तीसगढ़धार्मिकप्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़
ग्राम पंचायत करिया टायर में रामलीला महोत्सव का आयोजन

ग्राम पंचायत करिया टायर में रामलीला महोत्सव का आयोजन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत करिया टायर में भव्य रामलीला महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती भगवती कुंज राम पटेल, सभापति जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़, ने रामलीला का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोग रामलीला के भव्य प्रदर्शन का आनंद उठाते हुए संस्कृति और परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। श्रीमती पटेल ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में सहायक है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन गाँवों के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।











