मोदी की गारंटी लागू करने ज्ञापन

मोदी की गारंटी लागू करने ज्ञापन
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मोदी की गारंटी लागू करने हेतु आज भोजन अवकाश में कलेक्टर बलौदा बाजार को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ के नाम से प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों एवं ज्वलंत मांगों एवं समस्याओं का निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की प्रदेश मे मोदी ज़ी की गायरेंटी लागू करने के लिए मांगों को शासन से निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें मांगे निम्न अनुसार हैं संघ द्वारा पूर्व में दिनांक 18 6.2025 को मोदी की गारंटी के नाम से कर्मचारियों के लिए की गई

घोषणा को लागू करने हेतु ध्यान आकर्षण ज्ञापन सोपा गया था लेकिन निराकरण नहीं होने के कारण से पुनः निम्नांकित बिंदुओं पर सादर प्रस्तुत है (1) छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से महंगाई भत्ता तथा पेंशनरों को महंगाई राहत दिया जाए तथा डी ए की राशि जीपीएफ खाते में सामाजिक किया जावे( 2) केंद्रीय कर्मचारियों एवं विभाजित मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिनों का अवकाश नगदी करण का आदेश जारी किया जाए( 3 )संविदा दैनिक वेतन भोगी अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे तथा मध्य प्रदेश की तरह सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किया जाये( 4 )प्रदेश के सभी संवर्गों के अधिकारी कर्मचारियों को सेवा काल में चार स्तरीय वेतनमान संबंधी आदेश जारी किया जावे( 5 )प्रदेश के सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर किया जावे( 6 )शिक्षक लिपिक सहित विभिन्न सावर्गों के वेतन में संगति दूर करने हेतु गठित समिति यथाशीघ्र अपना प्रतिवेदन प्रकाशित कर लागू करें( 7 )प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करते हुए शिक्षक एलबी सावर्ग को समस्त सेवा का लाभ दिया जावे( 8) उत्तर प्रदेश की भाती छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं बोनस दिया जावे( 9) प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति की 10% सीलिंग समाप्त करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के सभी पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दिया जाए ज्ञापन देने हेतु मनोज कुमार दुबे

जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ डॉ. एलएस ध्रुव जिला संयोजक अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन बलौदा बाजार विजय कुमार साहू जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ संतोष साहू जिला अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस मंगल सिंह ध्रुव जिला उपाध्यक्ष पेंशनर संघ प्रेम प्रकाश केसरवानी कोमल दास पौडवाल विनोद कुर्रे रामनारायण नेताम महेश कुमार निर्मलकर डिंपल चंद्राकर कृष्णा कुमारी यादव केदार वर्मा राजेश अग्रवाल सोनचंद साहू रामायण नेताम आदि मौजूद रहे ।











