छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबरसामाजिकसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव में गरिमा व स्वर्णा दिवाकर स्टार नाइट कार्यक्रम को लेकर पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री व अधिकारियों से की मुलाकात

मुख्यअतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल होने के लिए दिया आमंत्रण

भटगांव में गरिमा व स्वर्णा दिवाकर स्टार नाइट कार्यक्रम को लेकर पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री व अधिकारियों से की मुलाकात

मुख्यअतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल होने के लिए दिया आमंत्रण 

भटगांव : आगामी 9 नवंबर 2025 दिन रविवार रात्रि 9 बजे से नगर पंचायत भटगांव में आयोजित होने वाले दशहरा, दीपावली एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले गरिमा व स्वर्णा दिवाकर स्टार नाइट कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

इस कार्यक्रम के लिए भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (SP) सहित, विभिन्न जिला अधिकारियों से मुलाकात की और कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे आने का निमंत्रण दिया।

वहीँ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी जी,  उच्च शिक्षा, खेलकूद व राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद माननीय कमलेश जांगड़े तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला पंचायत अध्यक्ष भूषण पांडेय सहित विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रीमती भगवन्तिन कुंज राम पटेल, सभापति हरिहर जायसवाल, छाया विधायक व जिला सदस्य डॉ. दिनेश लाल जाँगड़े, जनपद सभापति व जनपद सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन व समस्त पार्षदगण सहित नगर भटगांव व क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति अतिथि के रूप मे शामिल होने के लिए आमंत्रण दिए। स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि यह आयोजन नगर के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को एक नई दिशा देगा। आयोजन स्थल की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और शासन प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। वहीँ आमंत्रण के पश्चात सभी पत्रकारों ने जिला कलेक्टर को लोकहित व बच्चों के हित मे कई मांग रखते हुए चर्चा परिचर्चा किया जहाँ कई विषयो  व मांगो को पूर्ण करने व अतिशीघ्र निरीक्षण कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.

नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!