छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर मे जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन, पूरे जिले से बहने हुई शामिल,

जशपुर मे जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन, पूरे जिले से बहने हुई शामिल,

जशपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2021 को शांति कुंज स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। शांतिकंज हरिद्वार के तत्वावधान में छ. ग. के सभी जिलों में दो दिवसीय जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 18 एवं 19 नवंबर को गायत्री शक्ति पीठ जशपुर में दो दिवसीय शांति कुंज स्वर्ण जयंती नारी सशक्तिकरण आवासीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। ऊक्त कार्यशाला में जिले भर के बहने सम्मिलित हुई।


कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में सहकार भारती की महिला प्रदेश प्रमुख डॉ हिना सिंह जूदेव, सहायक संचालक सांख्यकी सुरभि जैन एवं महिला बाल विकास अधिकारी नीता श्रीवास्तव उपस्थित थे। ऊक्त कार्यक्रम में शान्तिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में सरस्वती तिवारी, चमन गौतम, राजेश्वरी मांझी ने उपस्थित बहनों को 2 दिन के इस कार्यशाला में अपना मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर सरस्वती तिवारी ने कहा कि युगऋषि पं. राम शर्मा आचार्य जी ने बहुत पहले ही इक्कीसवीं सदी नारी सदी की घोषणा कर नारी जागरण अभियान को सभी अभियानों से महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने नारी को अपना प्रतिनिधि बना कर इस धरती पर भेजा है। अपने समस्त गुणों से नारी को युक्त किया है जिसमें प्रेम, करुणा, संवेदना, सद्भावना, जैसे भावनाओं के साथ उसे अदम्य शक्ति से भी ओत-प्रोत किया है। उनके इन्हीं गुणों को उभारने सशक्त बनाने हेतु जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नारी जागरण आंदोलन, महिला मंडल की गतिविधियां, सूक्ष्म यज्ञ, नाद योग, बलिवैष्य, गर्भ संस्कार, योग प्राणायाम, आदि विभिन्न विषयों पर सारगर्भित मार्गदर्शन टोली के सदस्यों के द्वारा दिया गया एवं सामाजिक बुराई, नशा मुक्ति, कुरीति उन्मूलन आदि के लिये एकजुट होकर सभी बहनों को आगे आने के लिये प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर डॉ हिना सिंह जूदेव ने उपस्थित महिलाओं को कहा कि नारी अगर अपनी शक्ति को पहचान ले तो वे जो चाहे कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज नारी सभी क्षेत्रों में आगे आकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही है। इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी शकुंतला दुबे, शांति सिन्हा, शशि पैंकरा, सविता मिश्रा ने भी अपना उदबोधन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला महिला मंडल के सदस्य एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट मंडल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button