छत्तीसगढ़धार्मिकभटगांवमुख्य खबररायपुरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति द्वारा 03 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

ट्रिपल धमाकेदार कार्यक्रम - गरिमा व स्वर्णा दिवाकर स्टार नाईट कार्यक्रम के साथ अभिनेत्री व अभिनेता अमृता, रूपा व हिमांशु का रोचक कार्यक्रम

भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति द्वारा 03 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

ट्रिपल धमाकेदार कार्यक्रम – गरिमा व स्वर्णा दिवाकर स्टार नाईट कार्यक्रम के साथ अभिनेत्री व अभिनेता अमृता, रूपा व हिमांशु का रोचक कार्यक्रम

इस बार कार्यक्रम मे रहेगा 5 हजार लोगों की बैठने एवं अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

कार्यक्रम की निगरानी सीसी टीवी कैमरे से पूरा ग्राउंड की रखेगी निगरानी 

भटगांव – इस वर्ष 2025 दशहरा का कार्यकम का आयोजन भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति द्वारा कराया जा रहा है। जहाँ दशहरा उत्सव कार्यक्रम 3 अक्टूबर दिन शुक्रवार को रखा गया है जहाँ 5.30 से 7 बजे रावण दहन का कार्यक्रम, रात्रि 7- 9 बजे तक हिमांशु यादव छॉलीवुड अभिनेता – सोन मछरी, बस्तारिहा गाना, बारामासी, चंदाचकोरी फेम एवं रूपा चौधरी अभिनेत्री – सोनमछरी,मोला रही रही के मारे नज़रिया फेम तथा राहुल डडसेना गायक,गीतकार, संगीतकार बेनी म गांथ ले, ये दद्दा रे, सरई फेम का संक्षिप्त कार्यक्रम रहेगा.

तत्पश्चात स्टार नाईट कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से गरिमा दीवाकर व स्वर्णा दीवाकर दोनो बहन के मधूर संगीत एवं नृत्य का कार्यक्रम आयोजित रहेगा. इस प्रकार इस वर्ष दशहरा कार्यक्रम मे पहली बार इतने वर्षो के पश्चात भटगांव पत्रकार दशहरा समिति के नेतृत्व मे ट्रिपल धमाकेदार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जो पुरे बिलाईगढ़ विकासखंड व जिले सहित पुरे छत्तीसगढ़ मे चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीँ कार्यक्रम को रोचक व सुव्यवस्थित सफल आयोजन के लिए भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति द्वारा 1000 वीआईपी के साथ अन्य 4000 आम नागरिकों के लिए पहली बार ओपन बिना पास का बैठने की व्यवस्था किया जा रहा है जहाँ पहले आओ पहले बैठो के आधार पर बैठने की व्यवस्था किया जा रहा है.

वहीँ इस बार का दशहरा उत्सव ऐतिहासिक रहेगा और पूरा दशहरा मैदान CCTV के निगरानी के साथ जिले के पुलिस बल तैनात रहेंगे साथ ही साथ सुरक्षा के दृष्टि से महिला एवं पुरुष बाउंसर भी रहेंगे. सभी दर्शक के लिए पार्किंग, शौचालय, पानी पिने एवं प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि की व्यवस्था किया जा रहा है. वहीँ कार्यक्रम मे 15-2) हजार दर्शकों के शामिल होने की सम्भावना है. इसलिए सिक्योरिटी भी बढ़ाई जा रही गयी है

कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप मे जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य , जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षदगण, जनपद सदस्य एवं अन्य अधिकारी रहेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!