CG NEWS : गड्ढों का गढ़ बना खैरागढ़, हादसों से दहशत में लोग
मोहल्ले के लोगों ने ईंट-पत्थर डालकर अस्थाई उपाय किया, लेकिन समस्या जस की तस है। नागरिकों की शिकायतें और ज्ञापन भी बेअसर साबित हुए हैं।

CG NEWS : गड्ढों का गढ़ बना खैरागढ़, हादसों से दहशत में लोग
खैरागढ़। CG NEWS : नगर की जर्जर सड़कों ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। किल्लापारा और इतवारी बाजार चौक की हालत सबसे भयावह है। गड्ढों से भरी सड़कें अब हादसों का जाल बन चुकी हैं। हाल ही में इतवारी चौक पर रोजाना हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं किल्लापारा के विशाल गड्ढे में 27 सितंबर को तीन-चार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं, जिनमें एक की पैर की हड्डी टूट गई।

मोहल्ले के लोगों ने ईंट-पत्थर डालकर अस्थाई उपाय किया, लेकिन समस्या जस की तस है। नागरिकों की शिकायतें और ज्ञापन भी बेअसर साबित हुए हैं। इस मार्ग से रोजाना अधिकारी और मंत्री गुजरते हैं, बावजूद इसके अब तक सड़क सुधार की पहल नहीं हुई।

मिशन संडे टीम के सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि अरुण भारद्वाज ने चेतावनी दी है कि नवरात्र के बाद टीम सड़क मरम्मत की मांग को लेकर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन करेगी।











