छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजरायगढ़

CG NEWS : महात्मा गांधी का अपमान, कांग्रेस ने नगर निगम आयुक्त के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की

CG NEWS : महात्मा गांधी का अपमान, कांग्रेस ने नगर निगम आयुक्त के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की

रायगढ़ : जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र का अपमान किए जाने का मामला सामने आया है। युवा कांग्रेस ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए नगर निगम आयुक्त के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

रायगढ़ शहर के मुख्य चौटी मार्ग पर नगर निगम कार्यालय के पास दीवार पर महात्मा गांधी की तस्वीर बनाई गई है। आरोप है कि यहाँ से रोज़ाना निगम आयुक्त और कई जनप्रतिनिधियों का आना-जाना होता है। लेकिन इस तस्वीर पर आते-जाते लोग थूकते हैं, जिससे राष्ट्रपिता का अपमान हो रहा है। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह मामला उन्होंने पहले भी नगर निगम आयुक्त को मौखिक रूप से और बाद में व्हाट्सएप संदेश के ज़रिए सूचित किया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यह लापरवाही और असंवेदनशीलता का मामला है। युवक कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि इस मामले में FIR दर्ज की जाए और नगर निगम आयुक्त की जवाबदेही तय की जाए। इसके साथ ही उन्होंने घटना की तस्वीरें और वीडियो भी संलग्न कर पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!