छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजभटगांवमुख्य खबर

नगर पंचायत भटगांव में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ

नगर पंचायत भटगांव में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ आज नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री विक्रम कुर्रे द्वारा किया गया।

नगर पंचायत भटगांव में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ आज नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री विक्रम कुर्रे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय से स्वच्छता शपथ दिलाई तथा स्वच्छता रैली के लिए हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वाहन को रवाना किया। यह रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर बिर्रा रोड तक निकाली गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण, कर्मचारीगण एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने हेतु सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन भटगांव के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता इकाई परिवर्तन कार्य किए जाएंगे। आज प्रथम दिन सुबह अड़बंधा गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें अनेक लोगों ने भाग लेकर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

नगर पंचायत भटगांव का यह विशेष अभियान 02 अक्टूबर 2025 तक निरंतर जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और भटगांव को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!