छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजमहासमुंदमुख्य खबर

Mahasamund News : अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Mahasamund News : अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

महासमुंद। Mahasamund News : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, बागबाहरा में प्रशासन ने अवैध कब्ज़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चला दिया है। सरकारी ज़मीन पर लंबे समय से बने अतिक्रमण अब मलबे में बदल रहे हैं।

बागबाहरा तहसीलदार नितिन ठाकुर के नेतृत्व में आज अवैध कब्ज़ों पर बड़ी कार्रवाई हुई। पटवारी हल्का क्रमांक 12, ग्राम सुनसुनिया-खारभानपुर की सरकारी भूमि पर बने कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

29 अगस्त को जारी नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि कब्ज़ा खाली कर दें, अन्यथा प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।”

“बुलडोज़र कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग तो बुलडोज़र पर चढ़कर कार्रवाई का विरोध करते नज़र आए, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कब्ज़ा हटाना जारी रखा।”

जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई उनमें यशवंत महोबिया, चमन निषाद, कुमार बाघ, काव्य रंगारी, राबिया अली, वर्षांगी दीवान और फुलेश्वर ठाकुर शामिल हैं। खास बात यह कि इनमें से 3 से 4 लोग सरकारी नौकरियों में कार्यरत बताए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई में बागबाहरा तहसीलदार नितिन ठाकुर के साथ कोमाखान तहसीलदार हरीशकांत ध्रुव, नायब तहसीलदार नंदिनी वर्मा, पटवारी, आर.आई., कोटवार और नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद रही।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!