
भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति द्वारा 03 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं समिति के सदस्यों के कर कमलों से हुआ भूमि पूजन व कार्यक्रम के कार्यों की शुभारम्भ

ट्रिपल धमाकेदार कार्यक्रम – गरिमा व स्वर्णा दिवाकर स्टार नाईट कार्यक्रम के साथ अभिनेत्री व अभिनेता अमृता, रूपा व हिमांशु का रोचक व संक्षिप्त कार्यक्रम

इस बार कार्यक्रम मे रहेगा 5 हजार लोगों की बैठने एवं अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
भटगांव – इस वर्ष 2025 दशहरा का कार्यकम का आयोजन भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव सभटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति द्वारा कराने का निर्णय लिया गया है। जहाँ दशहरा उत्सव कार्यक्रम 3 अक्टूबर दिन शुक्रवार को रखा गया है जहाँ 5.30 से 7 बजे रावण दहन का कार्यक्रम, रात्रि 7- 9 बजे तक हिमांशु यादव छॉलीवुड अभिनेता – सोन मछरी, बस्तरिहा गाना, बारामासी, चंदाचकोरी फेम एवं रूपा चौधरी अभिनेत्री – सोनमछरी,मोला रही रही के मारे नज़रिया फेम तथा राहुल डडसेना गायक,गीतकार, संगीतकार बेनी म गांथ ले, ये दद्दा रे, सरई फेम का संक्षिप्त कार्यक्रम रहेगा.




तत्पश्चात स्टार नाईट कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से गरिमा दीवाकर व स्वर्णा दीवाकर दो बहन के मधूर संगीत एवं नृत्य का कार्यक्रम आयोजित रहेगा. इस प्रकार इस वर्ष दशहरा कार्यक्रम मे पहली बार इतने वर्षो के पश्चात भटगांव पत्रकार दशहरा समिति के नेतृत्व मे ट्रिपल धमाकेदार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जो पुरे बिलाईगढ़ विकासखंड व जिले सहित पुरे छत्तीसगढ़ मे चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीँ कार्यक्रम को रोचक व सुव्यवस्थित सफल आयोजन के लिए भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति द्वारा 1000 वीआईपी के साथ अन्य 4000 आम नागरिकों के लिए पहली बार ओपन बिना पास का बैठने की व्यवस्था किया जा रहा है जहाँ पहले आओ पहले बैठो के आधार पर बैठने की व्यवस्था किया जा रहा है. वहीँ समिति के अध्यक्ष के. पी. पटेल ने बताया कि इस बार का दशहरा उत्सव ऐतिहासिक रहेगा और पूरा दशहरा मैदान CCTV के निगरानी के साथ जिले के पुलिस बल तैनात रहेंगे साथ ही साथ सुरक्षा के दृष्टि से महिला एवं पुरुष बाउंसर भी रहेंगे. सभी दर्शक के लिए पार्किंग, शौचालय, पानी पिने एवं प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि की व्यवस्था किया जा रहा है. वहीँ कार्यक्रम मे 15-20 हजार दर्शकों के शामिल होने की सम्भावना है. इसलिए सिक्योरिटी भी बढ़ाई जा रही है.

वहीँ दशहरा उत्सव की प्रथम चरण का कार्यकम आज दिनांक 9-9-2025 को श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह आत्मानन्द विद्यालय खेल मैदान (दशहरा बंगला भाठा मैदान में पूजा अर्चना कर पवन पुत्र हनुमान जी व श्री राम चंद्र जी का ध्वजा पताका की स्थापना एवं भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे व दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष के. पी. पटेल तथा समस्त भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति के कर कमलों से किया गया.

भूमि पूजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने कहा कि इस वर्ष का दशहरा कार्यक्रम जरूर बहुत ही रोचक एवं आकर्षक रहेगा और हजारों दर्शक आएंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने मे हमारे नगर पंचायत परिषद के सभी सदस्य एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहेगा और नगरवासियो से भी अपील करता हूँ कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन मे आप सभी तन मन धन से सहयोग करें क्योंकि इतना बड़ा भव्य आयोजन केवल नगर एवं क्षेत्र के लोगों के लिए किया जा रहा है.
भूमि पूजन कार्यक्रम मे नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, समिति के अध्यक्ष के. पी. पटेल, संरक्षक धर्मेन्द्र साहू, रूपनारायण सिंह राजपूत, राम दुलार साहू, बसंत सोनी, उपाध्यक्ष योगेश देवांगन, कोषाध्यक्ष योगेश जायसवाल, सचिव योगेश केसरवानी, सह सचिव मोनू यादव, राजू निराला सदस्य, उमाशंकर धिवर सदस्य, विकास दुबे सदस्य, सुरेश रघु सदस्य, ,संदीप पटेल सदस्य व अन्य नगरवासी उपस्थित रहे.












