छत्तीसगढ़भटगांवलोकप्रिय

तहसील कार्यालय लिंक कोर्ट भटगांव के नव पदस्थ एसडीएम प्रफुल्ल जी का भव्य स्वागत

तहसील कार्यालय लिंक कोर्ट भटगांव के नव पदस्थ एसडीएम प्रफुल्ल जी का भव्य स्वागत

भटगांव : तहसील कार्यालय लिंक कोर्ट भटगांव के नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी प्रफुल्ल जी का अनुभागीय कार्यालय बिलाईगढ़ से पहली बार भटगांव आने पर अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया. वहीँ अधिवक्ता फिरित लाल खटकर एवं सदस्यों ने राजस्व एवं प्रकरण संबधित समस्याओ को जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु एस डी एम के समक्ष अपनी बात रखी जहाँ नव पदस्थ एस डी एम ने न्यायालय संबधित चर्चा परिचर्चा किया जिसमे त्रुटि सुधार कार्य, किसान पंजीयन के पोर्टल पर कार्य, न्यायालय प्रकरण का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया. वहीँ सप्रेम भेंट मुलाक़ात मे तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल,अधिवक्ता फिरीतलाल खटकर, अधिवक्ता पुष्पा गुप्ता, गेंदराम निराला, बालमकुंद दुबे

, कृष्ण कुमार नामदेव सहित पटवारी गण एवं तहसील स्टॉफ उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!