छत्तीसगढ़भटगांवलोकप्रियस्वास्थ्य

डॉक्टरों के हड़ताल से स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के व्यवस्था चरमराई,

मरीज निजी चिकित्सालय जाने से हैँ मजबूर

डॉक्टरों के हड़ताल से स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के व्यवस्था चरमराई,

मरीज निजी चिकित्सालय जाने से हैँ मजबूर

भटगांव : स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर विभिन्न मांगो को लेकर लगभग एक सप्ताह से हड़ताल मे जाने पर स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के व्यवस्था चरमराई गई है.जहाँ ईलाज के लिए मरीज भटक रहे है और वहीँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव मे अस्थाई पदस्थ एम. बी. बी एस.डॉ. भी एक सप्ताह से हड़ताल पर है. वहीँ छत्तीसगढ़ मे सभी स्वास्थ्य केंद्र के संविदा चिकित्सक लगभग 1 सप्ताह से विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल पर गए है. जहाँ सभी स्वास्थ्य केंद्र मे एम बी बी एस चिकित्सक नहीं होने पर मरीज ईलाज के लिए निजी हॉस्पिटल मे जाने से मजबुर है. वहीँ रेगुलर चिकित्सको का आज एक दिवसीय हड़ताल पर थे जिससे आज मरीज सुबह से ही परेशान नजर आये और मरीजों के ईलाज के लिए चलित वाहन के डॉक्टरो की नियुक्ति की गई थी जिससे मरीजों को थोड़ी बहुत राहत मिली.

वहीँ एक मरीज ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे ईलाज के लिए भटगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे लेकिन वहां कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं था तो मजबूरन निजी हॉस्पिटल मे ईलाज कराना पड़ा.

वहीँ डॉक्टर जिला चिकित्सा अधिकारी एफ आर निराला ने कॉल लगाने पर बताया कि अभी भटगांव एम बी बी एस हड़ताल पर है. क्या मांग है उन्ही से संपर्क करें.

वहीँ इस सम्बन्ध मे बिलाईगढ़ बीएमओ पी आर खुटे को उसके मोबाइल न. मे लगाया गया था कॉल रिसीव नहीं किया.

इस सम्बन्ध मे भटगांव स्वास्थ्य केंद्र डॉ. संतोष टंडन ने बताया कि संविदा डॉक्टर 1 सप्ताह से हड़ताल पर है और रेगुलर डॉ. आज एक दिवसीय हड़ताल पर थे.

अब संविदा एम बी बी एस डॉक्टरो के हड़ताल कब तक चलेगा और ईलाज के लिए मरीजों को कब तक यू ही परेशानी उठाना पड़ेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!