छत्तीसगढ़मुख्य खबरराजनांदगॉव

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा हादसा, कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा हादसा, कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर

राजनंदगाव। छत्तीसगढ़ के राजनंदगाव में स्वतंत्रता दिवस के दिन भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरचारी नेशनल हाईवे में चौराहे के पास कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई है, हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की कार में 7 लोग सवार थे, जो इंदौर से राजनांदगांव के रास्ते रायपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार में चल रही कार अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ मुड़ गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। मृतकों के शव को वाहन से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!