छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुर

गुरुकुल महिला महाविद्यालय के संगठक व्यवस्था मे जिला स्तरीय रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं बैठक संपन्न 

गुरुकुल महिला महाविद्यालय के संगठक व्यवस्था मे जिला स्तरीय रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं बैठक संपन्न 

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुकुल महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

पहला सत्र — जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रायपुर जिले के 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी 9 वी एवं 11वीं के छात्र छात्राएं आए थे रजिस्ट्रेशन पश्चात प्रतियोगिता प्रारम्भ किया गया

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स जागरूकता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करना था।पुरस्कृत छात्र-छात्राओं के नाम

सगेस स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर ने प्रथम पुरस्कार जीता है जिसमें गौरव साहू एवं यामिनी वर्मा विजेता रहे। द्वितीय पुरस्कार

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिपरौद जिसमें यश कुमार साहू व खिलेश्वरी साहू विजेता रहे.तृतीय पुरस्कार

माधवराव सप्रे इंग्लिश मीडियम स्कूल

आसन परवीन व दीपांशु साहू विजेता रहे.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नीता बाजपेयी, विशेष अतिथि नीतू मंडावी सहायक निदेशक एवं डॉ सुनील तिवारी जिला संगठक उपस्थित रहे । अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन कर उनको शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अथितियो एवं निर्णायक मंडल द्वारा कैश और सर्टिफिकेट विजेताओं को पुरस्कृत किया।

द्वितीय सत्र में रेड रिबन क्लब की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमे ड़ॉ नीता बाजपेयी, राज्य एनएसएस अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी एवं नीतू मांडवी सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने किया।

बैठक में वर्षभर के दौरान आयोजित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें जागरूकता रैली, स्वास्थ्य शिविर, पोस्टर प्रतियोगिता एवं विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम शामिल थे।

सभी उपस्थित नोडल अधिकारी और सदस्यों ने आगामी वर्ष की योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

यह संपूर्ण आयोजन आदरणीय डॉक्टर नीता बाजपेई राज्य एनएसएस अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नीतू मंडावी सहायक संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ पूरे कार्यक्रम का सुनियोजित संचालन में निर्देशन डॉ रात्रि लहरी,नोडल अधिकारी रेड, रिबन क्लब द्वारा अत्यंत सफलतापूर्वक किया गया.दोनों सत्रों का संचालन गरिमापूर्ण एवं ऊर्जावान माहौल में हुआ और अंत में नोडल अधिकारी ने सभी के योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!