गरियाबंदछत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

फिंगेश्वर के सरगी नाला मे गिरा ब्रेजा कार, टायर फटने के कारण हुई घटना, 2 की मौत, 3 की गंभीर हालत,भटगांव बिलाईगढ़ के निवासी…

फिंगेश्वर के सरगी नाला मे गिरा ब्रेजा कार, टायर फटने के कारण हुई घटना, 2 की मौत, 3 की गंभीर हालत,भटगांव बिलाईगढ़ के निवासी…

बड़ी खबर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर राजिम मुख्य मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा

हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

फिंगेश्वर, सरगी नाला राजिम मुख्य मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा,

तेज रफ्तार कार गिरी रोड से 25 फिट नीचे नाले में,

घायलों को इलाज के लिए किया गया रायपुर रिफर,

फिंगेश्वर के सरगी नाला में गिरा ब्रेजा कार,

कार में कुल 5 लोग थे सवार ,

कार का टायर फटने के कारण हुई घटना,

बिलाईगढ़ भटगांव के रहने वाले है सभी कार सवार

गरियाबंद: राजिम मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार में चल रही थी और अचानक उसका टायर फट गया। नियंत्रण बिगड़ने के बाद कार सीधे सड़क से करीब 25 फीट नीचे सरगी नाले में जा गिरी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिंगेश्वर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। हादसे में लोकेश साहू और पंकज दास की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सभी पांचों हु कार सवार बिलाईगढ़ के भटगांव इलाके के निवासी थे और भूतेश्वर नाथ दर्शन के लिए निकले थे।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!