छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

स्वच्छता में भटगांव की बड़ी छलांग

स्वच्छता में भटगांव की बड़ी छलांग

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पंचायत भटगांव की राष्ट्रीय रैंकिंग 298 से बढ़कर 111 पर पहुंची

भटगांव : स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पंचायत भटगांव ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में भटगांव ने राष्ट्रीय रैंकिंग में 298 से सीधे 111वीं रैंक पर पहुंचकर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी एक नई पहचान बनाई है।

इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ नगर पंचायत भटगांव को ऑडीएफ ++ प्रमाण-पत्र और जीएफसी 1 रेटिंग से भी सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धियां नगर की साफ-सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन, और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक हैं।

इस सफलता के पीछे भटगांव की पूरी टीम का समर्पण और मेहनत शामिल है। इस अवसर पर नगरवासियो ने विशेष धन्यवाद और शुभकामनाएं दिए.

नगर पंचायत अध्यक्ष – विक्रम कुर्रे

मुख्य नगरपालिका अधिकारी – भूपेश सिंह, जिला समन्वयक – शुभम् नायक, सफाई दरोगा – सत्येंद्र सिंह बिसेन, भूपेन्द्र देवांगन तथा नगर पंचायत के सभी कर्मचारीगण, स्वच्छता कर्मी, और नगरवासियों को, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हुई।

नगरवासियों की जागरूकता, सफाई कर्मचारियों की निष्ठा, और प्रशासनिक टीम की प्रभावी रणनीतियों ने यह साबित कर दिया है कि जब सब मिलकर काम करते हैं, तो सफलता सुनिश्चित होती है।

यह सफलता भटगांव नगर पंचायत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। यह प्रेरणादायी उपलब्धि आने वाले समय में और भी उच्च रैंकिंग तथा स्वच्छता के नए कीर्तिमान स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!