छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भारत स्काउट्स गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वाधान मे प्याऊ केन्द्र का किया नगर मे शुभारंभ 

भारत स्काउट्स गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वाधान मे प्याऊ केन्द्र का किया नगर मे शुभारंभ 

भटगांव :- नगर भटगांव के बस स्टैंड मे इस भीषण गर्मी को देखते हुए व राहगीरों की प्यास बुझाने की इस मंशा से भारत स्काउट्स एंव गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वाधान मे आज प्याऊ केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जहां प्याऊ केंद्र का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन के कर कमलों से किया गया।

आपको बता दे कि जल सेवा निरंतर 22 अपैल से 31मई तक 41 दिन चलेगा। साथ ही सीनियर स्काउटर दीपक पाण्डेय ने बताया कि इस प्याऊ केंद्र के प्रभारी के रूप मे ईश्वरी प्रसाद साहू एडवांस स्काउट मास्टर की नियुक्ति की गई है। नगर पंचायत भटगांव मे लगातार 9 – 10 वर्षों से इस सेवा का कार्य इस क्षेत्र मे किया जा रहा है। जहां यह प्याऊ सेंटर इससे पहले नगर के भारतीय स्टेट बैंक के पास प्याऊं केन्द्र खोला गया था। इसके सेवा कार्य हेतू मार्गदर्शन राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट डाॅ सोमनाथ यादव, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट अजय गोपाल से भरपूर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम की प्रेरणा व आवश्यक निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस एन साहू, सहायक विकासखंड अधिकारी दिव्य प्रकाश सोनी और आर के भोई से मिल रही है। इस पुनित कार्य मे जी. एस. धीवर प्राचार्य सेजेस भटगांव, सुरेश रघु, लक्ष्मण नामदेव, भागवत साहू, महेन्द्र सोनी, लक्ष्मीकांत साहू, मानेश पांडे, दिनेश कुमार खुंटे, त्रिलोक देवांगन, श्रीमती पार्वती वैष्णव, श्रीमती कांति निराला, श्रीमति कमरून निशा, श्रीमती सुप्रिया यादव, निशा राठौर के सहयोग प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम स्थल मे विकासखंड बिलाईगढ़ मध्य परिक्षेत्र के बीस हाई स्कूल हायर सेकेंडरी विद्यालयों की सेवा 2 – 2 दिवस लेकर यह कार्य पूर्ण किया जायेगा।

दीपक पाण्डेय सीनियर स्काउटर ने बताया कि इनकी पूरी टीम द्वारा पक्षियों के लिए दाना पानी, वृक्षारोपण आदि सेवा कार्य मे जुटी हुई है। स्काउटिंग के अंतर्गत इन पाठ्यक्रमों से नवयुवकों का सर्वांगीण विकास किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!