विद्युत कटौती से भटगांव क्षेत्र के दुकानदार वह आम जनता है त्रस्त
कांग्रेस सरकार मे 24 घंटे रहते थे बिजली, भाजपा की सत्ता आने पर हो रही कटौती

विद्युत कटौती से भटगांव क्षेत्र के दुकानदार वह आम जनता है त्रस्त
कांग्रेस सरकार मे 24 घंटे रहते थे बिजली, भाजपा की सत्ता आने पर हो रही है कटौती
भटगांव- भटगांव नगर एवं क्षेत्र मे बिजली कटौती अब चरम सीमा पर है. इस भीषण गर्मी में लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। लेकिन ऐसे में विद्युत मंडल की सुधार के नाम पर पिछले कई वर्षों से सुधार कार्य चल ही रहा है लेकिन अब तक कोई सुधार कार्य शायद पूरा नहीं हो पाया है.
इस बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान विद्युत व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहा है चाहे भारी बारिश हो आंधी या तूफान आए. लाइट कटौती होती तो वह कुछ ही मिनटों के अन्दर आ जाती थी । कांग्रेस की सरकार में ऐसी क्या जादू की छड़ी थी जो आम जनता को बिजली के मामले मे राहत तो देता था.

वहीँ इस विद्युत मंडल के द्वारा भाजपा के सत्ता में आने के बाद से नगर में अवैध विद्युत कटौती मानो बाढ़ सी आ गयी. हर एक घंटा कभी 3 घंटा कभी आधा घंटा इस तरह लगातार कटौती विद्युत मंडल के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है. विद्युत कटौती कर विद्युत बचत भले ही किया जाए किन्तु आम जनता इस पर क्या असर हो इसकी चिंता विद्युत मंडल को नहीं है.वहीँ तीन वर्ष से अधिक समय से विद्युत मंडल के अधिकारी यही जमा होने के कारण मनमाना प्रवृत्ति का हो चला है जिससे मनमाना अवैध विद्युत कटौती की जा रही है. जिससे आम रोजमर्रा की जिंदगी जो बिजली से संचालित होने वाले दुकान तथा लोगों को परेशानिया हो रही है और वर्तमान समय मे शादी विवाह जैसे कार्यक्रम का सीजन चल रहा है. लोगों को रात और दिन किसी भी समय आराम विद्युत कटौती के कारण नहीं मिल पा रहा है और न ही बिजली चलित कोई काम ढंग से हो पा रहा है.

वहीँ नगरवासियों ने राज्य की भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था की सुधार किया जाए और अवैध विद्युत कटौती को बंद की जाए।





