छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

दमदरहा, रेड़ा और हिर्री के आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

*दमदरहा, रेड़ा और हिर्री के आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /महिला एवं बाल विकास विभाग के सारंगढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम रेड़ा, दमदरहा और हिर्री के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 22 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, खेलभांठा सारंगढ़ के पता में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है।

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। इसी प्रकार आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो सूची की कॉपी आवेदन में संलग्न की जाए या निवास प्रमाण पत्र में गांव के सरपंच और सचिव दोनों का हस्ताक्षर होना चाहिए या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!