भटगांव में चैत्रराई मेला के पावन अवसर पर आज होगा भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन*

*भटगांव में चैत्रराई मेला के पावन अवसर पर आज होगा भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन*
भटगांव-12 अप्रैल 2025/सारंगढ- बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत भटगांव में चैतराई मेला के आयोजन के उपलक्ष्य में दिनांक 13 अप्रैल 2025 स्थान-मेला ग्राउंड भटगांव समय-सायं 07 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।इस अखिल भारतीय कवि समेलन में पूरे भारत देश के कोने कोने से कवि पहुँच रहे हैं।कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों में एकाग्र शर्मा मुंबई हास्य ,राइटर द कपिल शर्मा शो ,राइटर आइफा अवार्ड आस्ट्रेलिया ,बंसीधर मिश्रा बिलाईगढ़ हास्य रस,हिमांशू हिन्द वीर रस इंदौर,हीरामणि वैष्णव कोरबा हास्य रस,अंजुलता अंजू बिलासपुर श्रृंगार रस,डिजेन्द्र कुर्रे बसना गीतकार,दाता दीवाना हास्य भटगांव, भूषण श्रीवास हास्य भटगांव अपनी अपनी कविता का पाठ करेंगे।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा जांजगीर-चाम्पा श्रीमति कमलेश जांगड़े, अध्यक्षता अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव प्रदीप देवांगन, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज्योति पटेल,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, अध्यक्ष जिला पंचायत सारंगढ -बिलाईगढ़ संजय भूषण पांडेय, विशिष्ट अतिथि राजा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह राजमहल भटगांव, मंडल अध्यक्ष भटगांव धिरज दिक्षित, महामंत्री मण्डल भटगांव द्वय स्याम लाल साहू,फूलचंद जायसवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भटगांव रेवती चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष पटेल मरार समाज सुरेन्द पटेल,एवं समस्त पार्षद गण नगर पंचायत भटगांव की उपस्थिति में सम्पन्न होगी वहीं कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षक संजीव राजेत्री एवं दाता ठाकुर जोर शोर से लगे हुए हैं एवं आम जन मानस से कार्यक्रम की लाभ उठाने के लिए आमंत्रित एवं अपील कर रहें हैं।












