जनपद सदस्य प्रतिनिधि सहदेव सिंह सिदार तौलीडीह में आम जन से किया जन संपर्क…

जनपद सदस्य प्रतिनिधि सहदेव सिंह सिदार तौलीडीह में आम जन से किया जन संपर्क…
बिलाईगढ़ :- जनपद पंचायत बिलाईगढ क्षेत्र क्रमांक 15 के जनपद सदस्य प्रतिनिधि सहदेव सिंह सिदार ने अपने कार्यक्रम भेट मुलाकात के दौरान ग्राम पंचायत तौलीडीह पहुंचे। जहाँ गांव के हर चौक चौराहो पर बैठकर लोगो से रूबरू हुए। आम जन अपने बीच अपने जनपद सदस्य को पाकर खुशी जाहिर की। और ग्राम विकास की चर्चा ग्रामवासी व्दारा की गई। ग्रामिणो की मांग है कि गांव में लो वोल्टेज की समस्या है जहाँ एक ट्रांसफर लगाना जरूरी है। ताकि लो वोल्टेज से निजात मिल सके। रामभाठा मोड से तौलीडीह बस्ती होते हुए धनगांव तक मुख्यमंत्री सडक योजना में जोडकर पक्की सडक बनाये जाये ,ताकि लोगो को आवागमन करने में सुविधा हो सकें। साथ ही प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कमरा,चारपारा मे समुदायिक भवन सहित मुक्ति धाम के पास वोरिग का होना अति आवश्यक है। जिस पर सहदेव सिंह सिदार ने कहा कि अपने क्षेत्र की विकास कराना पहला प्राथमिकता है। और निश्चित ही वे तौलीडीह के विकास से संबंधित कामों को संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ चंद्रदेव राय को अवगत कराकर हर संभव मदद् करेगे।
इस मौके पर अमित यादव युवा नेता, डां. मुरलीधर साहू पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि, चंदूलाल साहू, खुमेश्वर साहू , पुरुषोत्तम साहू , गोविन्द साहू , उतारा साहू , नंदू साहू रोजगार सहायक, रत्थु राम , सुनीता साहू, चमरू साहू, चैतू साहू, राधे केवट, नवरतन , सिदार यादव , यादराम केवट, सियाराम, शांति बाई, हेममती , मैना मति सहित ग्राम के पंच सहित गणमान्य व्यक्ति लोग मौजूद रहे।





