भाजपा के पक्ष मे वोट करने मंत्री टंक राम वर्मा ने की अपील
विकास चाहिए तो भाजपा को समर्थन कीजिये - मंत्री टंक राम वर्मा

भाजपा के पक्ष मे वोट करने मंत्री टंक राम वर्मा ने की अपील
विकास चाहिए तो भाजपा को समर्थन कीजिये – मंत्री टंक राम वर्मा
ट्रिपल इंजन की सरकार से होगा नगर का विकास – मंत्री

भटगांव :– नगर पंचायत भटगांव मे भाजपा प्रत्याशीयों के समर्थन मे आज छत्तीसगढ़ शासन राजस्व खेल युवा कल्याण एवम आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा भटगांव सभा मे सम्मिलित हुए जहाँ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया.कार्यक्रम मे पहुंचने के पहले मंत्री ने वार्ड क्रमांक 01 मे पहुंचकर अशोक साहू के पक्ष मे वार्डवासियों का समर्थन माँगा जहाँ पुरे वार्डवासी उपस्थित रहे.

वहीँ कार्यक्रम मे मतदाताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा मे आप लोगो ने जीत दिलाया इसके लिए आप लोगो को मै आज धन्यवाद देने आया हू और अभी नगर क्षेत्र का भी चुनाव है इसमे भी आप लोग भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी विक्रम कुर्रे के साथ पूरे 15 वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी को जिताए। उन्होंने कहा नगर पंचायत भटगांव के विकास की गारंटी भाजपा सरकार लेगी। नगर मे सीसी रोड, नाली, बिजली पानी की समुचित व्यवस्था एवं नगर की विकास नगर पंचायत के माध्यम से ही होता है आज नगर भटगांव क्या छत्तीसगढ़ मे विकास मे कोई कसर नही छोड़ेंगे यह मेरी गारंटी है। भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है लोकसभा चुनाव मे महतारी वंदन योजना के तहत एक एक हजार देने की घोषणा किए थे उसका 12 किस्त माता बहनों के खाते मे आ चुका है। किसानो को 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान की राशि देने का वादा था, धान की बचत राशि प्रदंह तारिख को किसानो के खाते मे आएगी। भाजपा जो भी कहती है वह करती है। पिछले 5 वर्षो मे पिछली सरकार ने क्या कार्य क्या है मुझे बताने की आवश्यकता नही है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने आगे आम सभा को संबोधित करते हुये केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाने जनता से अपील की। उन्होंने आगे काँग्रेस पार्टी की भूपेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला, कहा भूपेश की सरकार जनविरोधी सरकार था जिन्होंने जनता की हित में कोई काम नहीं कि। पूरे पांच साल तक जनता को ठगने का काम किया।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह ठाकुर ने सभा को सम्बोधित करते हुए नगर के सभी वार्डो के प्रत्याशियों एवं नगर अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार विक्रम कुर्रे को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किये.

वहीँ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विक्रम कुर्रे ने उपस्थित जनता जनार्दन से समर्थन माँगा और बहुमत से जिताने की अपील की.वहीँ कार्यक्रम मे भाजपा कार्यकर्ता सहित नगरवासी सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे.





