क्राइमबलौदा बाज़ार

सट्टा पट्टी लिखने वाले 02 आरोपियों को भटगांव पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

सट्टा पट्टी लिखने वाले 02 आरोपियों को भटगांव पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 500/ रुपए, सट्टा पट्टी एवं पेन जप्त

अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 02 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 200/ रुपए जप्त

बलौदाबाजार : दिनांक 10.09.2021 को पेट्रोलिंग दौरान जरिए मुखबीर सूचना मिली की ग्राम जमगहन निवासी सुनील बंजारे एवं दिनेश सोनवानी के द्वारा सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के ग्राम जमगहन मेन रोड श्याम ढाबा के पास पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी सुनील बंजारे पिता सीताराम बंजारे उम्र 30 वर्ष साकिन जमगहन थाना भटगांव के कब्जे से नगदी रकम 250/रुपये, सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन एवं *आरोपी दिनेश सोनवानी पिता मनहरण सोनवानी उम्र 27 साल साकिन जमगहन थाना भटगांव* के कब्जे से नगदी रकम 250/रुपये, सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन को विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में पेट्रोलिंग दौरान जरिए मुखबीर सूचना मिली कि नगर भटगांव के वार्ड नंबर 14 में मनीराम बघेल अवैध रूप से हाथ भट्टी कच्ची मंगवा शराब बिक्री करने हेतु रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी मनीराम बघेल पिता त्रिलोचन बघेल उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 भटगांव थाना भटगांव के कब्जे से एक सफेद रंग प्लास्टिक जरिकेन के अंदर रखे 02 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 200/ रुपए को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक कलीराम कुर्रे, आरक्षक मिथिलेश राय, चंद्रशेखर सोनवानी, गीताराम भास्कर, वीर सिंह प्रभाकर महिला आरक्षक रथबाई बंजारे, प्रीति खड़िया का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!