नगर पंचायत भटगांव मे दीपावली आने के बाद भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगा न सुधार हुआ …सुचना के बाद भी नज़र अंदाज

नगर पंचायत भटगांव मे दीपावली आने के बाद भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगा न सुधार हुआ …सुचना के बाद भी नज़र अंदाज
वार्ड 01 एवं 02 एवं बंदारी रोड सहित कई वार्ड अँधेरे मे
दिवाली मे भटगांव लाइट से जगमगाना चाहिए तो प्रतिनिधियों एवं CMO की उदासीनता से भटगांव मेन रोड अँधेरे मे

भटगांव – छत्तीसगढ़ के सभी गांव से शहर तक लाइट से जगमगा रहा है तो वहीं नगर पंचायत भटगांव के लोग अँधेरे मे दिवाली मनाने से मजबूर है. लगभग 1 महीने से मेन रोड सहित कई वार्डो मे स्ट्रीट लाइट ख़राब है जिसे न तो मरम्मत किया गया न ही दूसरा लाइट लगाया गया. जबकि दिवाली नजदीक आने पर पार्षद, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अधिकारी को ध्यान देना चाहिए लेकिन सुचना के बौजूद भी स्ट्रीट लाइट मे न सुधार हुआ न ही दूसरा लाइट लगा जो नगर पंचायत अधिकारी एवं प्रतिनिधियों की उदासीनता को प्रदर्शित करता है.

वार्ड 01 एवं 02 एवं बंदारी रोड सहित कई वार्ड अँधेरे मे दिवाली मनाने से मजबूर है जबकि दिवाली मे पूरा नगर जगमगाना चाहिए.नगर पंचायत मे लाखों करोड़ों का निर्माण कार्य जरूर हुआ लेकिन स्ट्रीट लाइट के मामले मे पीछे हैँ.









