छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा
दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर, लगी भीषण आग, ड्राइवर और हेल्पर की मौत


वीरेंद्र जायसवाल जांजगीर-चांपा। प्रदेश में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां जांजगीर-चांपा जिले के कोरबा रोड में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें हाईवा और माजदा बीच जबरदस्त टक्कर। टक्कर इतनी जोरदार थी कि माजदा में भीषण आग लग गई। जिससे इसके ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर मौत हो गई। शव को क्रेन की मदद निकाला गया।

बता दें कि ड्राइवर और हेल्पर दोनों लछनपुर गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, प्लास्टिक लोडेड माजदा कोयला लोडेड ट्रक ने टकराया। इस हादसे में हाइवा में भरे कोयले में भी आग लग गई. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया





