स्वच्छता ही सेवा 2024* *सभी मिलकर नवरात्रि के पूर्व पूरे गांव और शहर को करें स्वच्छ*


*स्वच्छता ही सेवा 2024*
*सभी मिलकर नवरात्रि के पूर्व पूरे गांव और शहर को करें स्वच्छ*
सारंगढ़- बिलाईगढ़, 29 सितम्बर 2024/स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत आगामी 3 या 4 अक्टूबर को माताजी दुर्गा भवानी के शारदीय नवरात्र के पूर्व सभी आस्थावान को जरूरत है कि वे माता के स्थल से डगर डगर तक सफाई के बिछौना बिछा कर स्वागत करें। माता का विसर्जन को जाने वाली गली मोहल्ला गांव शहर नदी, तालाब को स्वच्छ करें। मन में इस प्रकार की कल्पना किया जा सकता है कि जिस गली मोहल्लों तालाब, नदी से हम स्वयं दूर रहते हैं उसमें दुर्गा माताजी को कैसे प्रवेश कराएं। इसलिए सभी मिलकर नवरात्रि के पूर्व पूरे गांव और शहर को स्वच्छ करें। 

मातृभूमि और कर्मभूमि से भरे भारत के कण कण में हमारे अपने ही देशवासियों के द्वारा निरंतर कचरा फैलाया जा रहा है। सरकारी, गैर सरकारी, समाजसेवी, निजी आदि संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन सफाई करने पर भी गन्दगी का बाल भी बांका नहीं कर पा रहे हैं। अब किसी नेवता, आमंत्रण का समय नहीं है। जैसे गणपति जी और माता दुर्गा के लिए स्व प्रेरणा से व्यवस्था कर लेते हैं ठीक वैसे इस बार पूरी मेहनत से सफाई का बीड़ा उठाने का समय है।

स्वच्छ भारत की कल्पना को साकार करने के लिए पूरे भारत देश में स्वच्छता ही सेवा : स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता का अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा, जिसमें पूरे भारतवासियों को साफ सफाई का काम करने की जरूरत है। आज देश में फैली गंदगी को साफ करने के लिए सभी को चिंतन करने के साथ उसे दूर करने का समय है। उसे देश के जमीन में परिणित करने भारत को स्वच्छ बनाने का समय है। हम अपने देश के लिए अपने जीवन काल में यह धर्म निभाएं।










