छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पामुख्य खबरलोकप्रिय

JANJGIR CHAMPA NEWS: चांपा और सायबर टीम पुलिस की कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 पुरूष, महिला आरोपी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगी-चाम्पा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिला कि एक महिला दो पुरूष रेलवे स्टेशन चाम्पा के बाहर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल बिजली खंभा के पास बैग में गांजा भरकर रखे है की सूचना पर अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया आरोपी दिलीप भोई, सम्पत कुमार सूर्यवंशी व मोंगरा बाई मुखबीर के बताए स्थान में मिले जिसका एनडीपीएस के सभी नियमों का पालन करते हुए आरोपियों को पकड़कर तीन बेग में भरा कुल 10 किलो 456 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 90,000 रुपये व दो नग मोबाइल को गवाहो के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करने पायें जाने से धारा 20 (बी) ,29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 12.09.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!