छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पामुख्य खबरलोकप्रिय
JANJGIR CHAMPA NEWS:भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी…युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने BJP के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन


जांजगीर चांपा। बलौदा बाजार प्रकरण में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश में कांग्रेस लगातार राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।
आज जांजगीर चांपा में जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने नेताजी चौक से रैली निकाल कर कचहरी चौक तक प्रदर्शन किया. भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देखते हुए पुलिस रोड में बेरिकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई जिसमें पुलिस एवं युवक कांग्रेस के नेताओं बीच काफी देर तक झूमा छपती हुई। युवक कांग्रेस के नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। बाद में 200 युवा कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी दी. बाद में सभी को मुचलका में रिहा कर दिया गया।











